
Four days will not work in banks, ATMs will also break
गोरखपुर। नोटबंदी के बाद एक बार फिर आपको रुपयों के लिए जूझना पड़ सकता है। अगले चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। अगर धन संबंधी कोई जरूरी काम हो तो आप आज निपटा लें। अगर ऐसा नहीं किया तो अगले चार दिनों तक आपको जूझना पड़ सकता है। कैश की जरूरत अगर पड़ने वाली है तो बैंक जाकर जरूरतनुसार निकाल कर पास रख लें।
बता दें कि मार्च के अंतिम सप्ताह में सरकारी कई छुट्टियां पड़ रही हैं। इस पर सरकार ने अवकाश कर रखा है। बैंकिंग सेवा भी इन छुट्टियां पर बाधित रहेंगे। अव्वल यह कि मार्च क्लोजिंग होने की वजह से बैंक में आंतरिक काम तो होंगे लेकिन वह ग्राहकों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक से लेनदेन अथवा बैंकिंग कार्य के लिए आम ग्राहकों को दिक्कतें हो सकती हैं।
देख लें कि ये काम पेंडिंग तो नहीं
अगर आपको किसी व्यवसायिक लेनदेन के लिए चेक आदि जमा करनी है, किसी प्रतियोगी परीक्षा या कहीं अन्य जगह भेजने के लिए ड्राफ्ट बनवानी है तो देर न करें आज की निपटा लें। बैंक से लेनदेन भी आज जरूर कर लें ताकि अगले तीन-चार दिन कोई दिक्कत न हो सके। कोई जरूरी नया खाता खुलवाना हो, कैश डिपॉजिट करनी हो, या कोई भी अन्य बैंकिंग सेवा जिसकी जरूरत आज से तीन चार दिन में पड़ने वाली हो उसको आज ही निपटा लें।
आॅनलाइन काम करने वालों को है राहत
बैंकों में सरकारी छुट्टी लगातार पड़ने से आम लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं लेकिन उनको राहत है जो आॅनलाइन यथा इंटरनेट बैंकिंग का काम करते हैं। वह अपना धन कहीं से इधर-उधर कर सकतेे हैं। उनको बैंक छुट्टी का कोई असर नहीं पड़ने जा रहा।
एटीएम भी हो सकते हैं ड्राई
चार दिन बैंक बंद होने का प्रभाव एटीएम पर भी पड़ेगा। हालांकि, बैंक के अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं कि छुट्टी में बैंक के एटीएम ड्राई नहीं होंगे उसमें कैश भरा रहेगा। लेकिन दो-एक दिन की छुट्टी में ही अधिकतर एटीएम ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में अधिकारियों के दावों में कितना दम है यह आसानी सेे समझा जा सकता है। बैंक के एक अधिकारी कहते हैं कि 30 व 31 को मार्च क्लोजिंग की वजह से सभी बैंक शाखाओं को खोलने का निर्देश है लेकिन वहां आमग्राहकों के लिए लेनदेन की सुविधा नहीं होगी। केवल सरकारी काम हो सकेंगे। टैक्स जमा किया जा सकता है। उनको कहना है कि बैंक खुले होने की वजह से एटीएम ड्राई होने का कोई संदेह ही नहीं है। फिर भी पूर्व के अनुभवों और आम दिनों में एटीएम में कैश की किल्लत को देखते हुए यह माना जा रहा है कि चार दिनों की छुट्टी में कैश के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है।
इस इस दिन है बैंकों में छुट्टी
29 मार्च - महावीर जयंती
30 मार्च - गुड फ्राइडे
31 मार्च - हजरत अली का जन्मदिन
एक अप्रैल - रविवार
Published on:
28 Mar 2018, 2:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.