6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी इस चर्चित सांसद की जगह इस ‘रानी’ को बना सकती है अपना प्रत्याशी, पति यूपी सरकार में…

गोरखपुर क्षेत्र के कई सांसदों के टिकट को लेकर इस बार असमंजस

2 min read
Google source verification
cg election 2018

BJP युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के काफिले में असलहों का प्रदर्शन, जिला उपाध्यक्ष सहित सौ कार्यकर्ताओ ने दिया पार्टी से इस्तीफा

गोरखपुर क्षेत्र के कई सांसदों के टिकट को लेकर इस बार असमंजस की स्थिति है। सबसे अधिक चर्चा क्षेत्र की डुमरियागंज लोकसभा सीट को लेकर है। कांग्रेस से पाला बदलकर 2014 में डुमरियागंज सीट से भाजपा के सांसद बने जगदंबिका पाल के टिकट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। माना यह जा रहा कि पाल का टिकट काटकर यूपी सरकार के एक काबीना मंत्री की पत्नी को टिकट देकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर सकती है। फिलहाल, पार्टी नेतृत्व इस मुद्दे पर बोलने से परहेज कर रहा।

भाजपा विधायक की पत्नी ने कांग्रेस से दिया था पाल को चुनौती

2014 लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज में मुकाबला काफी रोमांचक रहा। भाजपा से बांसी विधायक रहे राजा जय प्रताप सिंह की पत्नी वसुंधरा ने 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिला किया था। हुआ यह कि जब कांग्रेस के सिटिंग सांसद रहे जगदंबिका पाल ने भाजपा ज्वाइन कर लिया तो कांग्रेस ने दांव चला। कांग्रेस ने डुमरियागंज से 2009 में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे राजा जय प्रताप सिंह को चुनाव मैदान में उतार दिया था। राजा जय प्रताप सिंह भाजपा से बांसी क्षेत्र से विधायक थे। रानी वसुंधरा सिंह चुनाव मैदान में उतरी तो मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था। हालांकि, रानी को आशानुरूप वोट नहीं मिले लेकिन पूरा चुनाव त्रिकोणीय बना रहा। इसी सीट पर सपा के कद्दावर नेता माता प्रसाद पांडेय भी मैदान में थे। 2014 के चुनाव में भाजपा के सांसद जगदंबिका पाल को 298845 वोट मिले तो सपा के माता प्रसाद पांडेय को 174778 मत मिले। कांग्रेसी प्रत्याशी रानी वसंुधरा को 88117 मत मिले थे। जबकि पीस पार्टी के मोहम्मद अयूब खां को 99242 वोट मिले थे।

राजा जय प्रताप सिंह योगी सरकार में हैं आबकारी मंत्री

बांसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीतकर 1989 में पहली बार विधानसभा पहुंचे राजा जय प्रताप सिंह का अपने क्षेत्र में काफी बोलबाला है। दो बार निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद भाजपा के सिंबल पर वह लगातार चुनाव जीत रहे हैं। केवल 2007 में उनको हार का सामना करना पड़ा था। लगातार अपने क्षेत्र से विधायक बनने वाले राजा जय प्रताप सिंह इस बार योगी आदित्यनाथ की सरकार में काबीना मंत्री हैं। वह 2009 में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में डुमरियागंज लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

इस बार बीजेपी की टिकट की लाइन में वसुंधरा भी

बीजेपी अगर डुमरियागंज लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी को बदलती है तो प्रदेश के काबीना मंत्री राजा जय प्रताप सिंह की पत्नी रानी वसुंधरा के नाम पर भी विचार कर सकती है। बांसी से लगातार विधायक चुने जा रहे काबीना मंत्री अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। राजनैतिक रूप से जगदंबिका पाल के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी पत्नी वसुंधरा भी कांग्रेस की टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ चुकी थी। सूत्रों की मानें तो प्रदेश नेतृत्व इस बार टिकट देने पर जिन नामों पर विचार कर सकता है उसमें रानी वसुंधरा का नाम भी मजबूत कैंडिडेट्स के रूप में हो सकता है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग