यूपी में दुस्साहसी हो चुके बदमाशों ने देवरिया के एक देसी शराब की दुकान पर काम करने वाले मुनीम की गोली मारकर हत्या कर दी। यूपी-बिहार के बार्डर के पास हुए इस वारदात के बाद आसपास के क्षेत्रों में सनसनी दौड़ गई। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। हालंाकि, अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सकी है। पुलिस इस प्रकरण को पुरानी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है।