8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार फिर शुरू होगी गाड़ियों की जांच, हेलमेट के अलावा इन चीजों पर रहेगी नजर

कमर्शियल व निजी वाहनों पर होगी जांच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 28 Nov 2019, 12:24 PM IST

पुलिस की सख्ती के असर से RTO में बढ़ी भीड़, आवेदकों को टेस्ट के लिए मिल रही नवंबर- दिसंबर की तिथि

पुलिस की सख्ती के असर से RTO में बढ़ी भीड़, आवेदकों को टेस्ट के लिए मिल रही नवंबर- दिसंबर की तिथि

एक बार फिर ट्रैफिक रुल्स का पालन कराने के लिए पुलिस अभियान चलाएगी। कोहरा की वजह से बढ़ी एक्सीडेंट की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हेलमेट आदि की जांच के साथ साथ कमर्शियल या निजी वाहनों पर रिफ्लेक्टर, बैकलाइट, इंडिकेटर आदि की जांच की जाएगी। अगर दुरुस्त नहीं पाया गया तो चालान काटने के अलावा सीज करने की कार्रवाई होगी। कमर्शियल वाहनों का तो फिटनेस प्रमाण पत्र ही जारी नहीं होगा।

Read this also: भाजपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, नए चेहरों पर जताया भरोसा

पिछले कुछ दिनों से कोहरा की वजह से मार्ग दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अब यातायात नियमों का पालन कराया जाएगा ताकि इसमें कमी आ सके। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डीडी मिश्र के अनुसार रिफ्लेक्टर को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। परिवहन अधिकारी अपने तैनाती के जिलों की जगह दूसरे जिलों में जाकर जांच करेंगे। बिना रिफ्लेक्टर, बैकलाइट, इंडिकेटर आदि के वाहन मिलने पर उनका फिटनेस प्रमाण पत्र रद किया जाएगा। उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। इसी तरह बिना सीसीटीवी कैमरा, सीटबेल्ट, स्पीड गवर्नर व जीपीएस के किसी भी स्कूल बस का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा। यही नहीं अनफिट बसों से दुर्घटना होने पर स्कूल प्रबंधक व प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।

Read this also: यूपी-बिहार बार्डर पर देसी शराब की दुकान के मुनीम की गोली मारकर हत्या