3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया यह निर्देश, अधिकारी दौड़े पंडालों की ओर

शारदीय नवरात्रि
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 12 Oct 2018, 1:03 AM IST

CM Yogi Adityanath

नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया यह निर्देश, अधिकारी दौड़े पंडालों की ओर

गोरखपुर में नवरात्रि पूजन कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के सनातन धर्म हिंदू संस्कृति परंपरा में पर्व और त्योहारों की लंबी श्रृंखला है। इसमें नवरात्रि का अपना महत्व है।
उन्होंने कहा कि वर्ष में दो बार नवरात्रि के पावन पर्व मां भगवती के अनुष्ठान के रूप में मनाया जाता है। आदिशक्ति के नौ रूपों की पूजा अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरीके से संपन्न होती है। प्रदेश में यह त्योहार पूरी पवित्रता एवं भव्यता के साथ संपंन हो। पवित्रता एवं भाईचारे की भावना के साथ आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए इस त्योहार को मनाएं।

नवरात्रि पर सभी डीएम-एसपी को जारी किया निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में जिला प्रशासन को पूजा पण्डाल की सुरक्षा, सफाई, पेयजल आपूर्ति, बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रामलीला के आयोजन भी होते हैं जिनके आयोजकों से बात कर जरूरी सुरक्षा और सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भी जरूरी इंतजाम एवं सुरक्षा प्रदान की जाएगी। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील पंडालों पर एडिशनल एसपी एवं एडीएम स्तर के अधिकारी निगरानी रखेंगे। शेष में मजिस्ट्रेट और डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी आस्था का सम्मान करते हुए आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करेंगे।

योगी ने ट्वीटर पर दी शुभकानाएं, बताया द्वितीय ब्रह्मचारिणी का महात्म्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकृत ट्वीटर हेंडल पर ट्वीट कर नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि ,‘मां अपने द्वितीय स्वरूप में ब्रह्मचारिणी के रूप में जानी जाती है। ब्रह्मा का अर्थ है तपस्या, पत का आचरण करने वाली भगवती। जिस कारण उन्हें ब्रह्माचारिणी कहा गया। मां का यह स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय एवं अत्यंत भव्य है। तप और संघर्ष का पर्याय मां का ये रूप आप सभी की मनोकामना पूरी करें।’