गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में पुलिस का इकबाल नहीं दिख रहा। असलहाधारी बदमाशों ने गुरुवार को सरेशाम एक प्रधान को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी इजाल चल रहा है। वे ब्लाक मुख्यालय गोला से जरूरी काम निपटाकर घर लौट रहे थे। पुलिस फिलहाल जांच में लगी है। वहीं, घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।