1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोविवि छात्रसंघ चुनावः सबके निशाने पर सत्ता आैर विवि प्रशासन

विवि कैंपस और हाॅस्टल पुलिस छावनी में तब्दील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 12 Sep 2018, 4:56 PM IST

ddu election

गोविवि छात्रसंघ चुनावः सबके निशाने पर सत्ता आैर विवि प्रशासन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव स्थगित किए जाने के बाद पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। विवि दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। बुधवार को पूरे दिन छात्रों के विभिन्न गुटों ने धरना-प्रदर्शन किया। समाजवादी छात्रसभा के पैनल से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अन्नू प्रसाद के नेतृत्व में छात्रों ने मौन धरना दिया। वहीं, एबीवीपी ने जोरदार प्रदर्शन कर विवि प्रशासन और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की।
छात्रसंघ चुनाव को अचानक स्थगित किए जाने के बाद गोविवि की राजनीति गरमा गई है। बुधवार को पूरे दिन कैंपस का माहौल गरमाया रहा। धरना-प्रदर्शनों का दौर भी प्रशासनिक भवन पर जारी रहा। विवि में अध्यक्ष पद की समाजवादी छात्रसभा की उम्मीदवार अन्नू प्रसाद के नेतृत्व में छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर गांधीवादी तरीके से मौन धरना दिया। मुंह पर कपड़ा बांधकर छात्र पूरे दिन धरने पर बैठे रहे। छात्रनेता अन्नू प्रसाद ने कहा कि विवि जानबूझकर शासन के दबाव में चुनाव को निरस्त किया है। एबीवीपी के प्रत्याशी की हार देखकर यह किया गया है। अन्नू ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने अभी दो दिन पहले ही सभी छात्रनेताओं से बांड भरवाया कि किसी प्रकार की अराजकता अगर किसी प्रत्याशी के समर्थक करते हैं तो उस स्थिति में प्रत्याशी की जवाबदेही तय होगी और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। विवि को चुनाव स्थगित करने की बजाय अराजकत लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसे लोगों की प्रत्याशिता को रद करनी चाहिए। समाजवादी छात्रसभा के इस धरने में सपा के कई बड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए।

उधर, दूसरी ओर विवि के प्रशासनिक भवन पर ही एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रंजीत सिंह श्रीनेत के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनाव को कराने की मांग की गई।

15 अराजकत छात्रों को पुलिस ने किया चिंहित
विवि प्रशासन के सहयोग से पुलिस ने भी मंगलवार को गोविवि के कैंपस में हुई मारपीट की घटना में कार्रवाई शुरू कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी और विभिन्न वीडियो फुटेज के आधार पर करीब 15 छात्रों को चिंहित किया है। माना जा रहा है कि इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विवि हाॅस्टल, कैंपस और प्रशासनिक भवन और आसपास भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस के आला अफसर लगातार रिपोर्टिंग कर रहे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश