26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर के लिए खुशखबरी…जल्द मिलने वाली हैं 200 बसें, यात्रियों का सफर होगा आसान

गोरखपुर रोडवेज ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है। जल्द ही गोरखपुर को 200 बड़ों का बेड़ा मिलने वाला है।इस कदम से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर के लिए बड़ी खुशखबरी, दिसंबर में परिवहन निगम के गोरखपुर क्षेत्र को लगभग दो सौ बसें मिलने वाली हैं। यात्रियों को सुविधा देने के लिए परिवहन निगम रूट का निर्धारण कर रहा है। बसों का किराया भी तय किया जा रहा है। यही बसें कुंभ मेले में भी चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: 10 नवंबर को गोरखपुर से गुजरीं रिकाॅर्ड 201 ट्रेनें, डेढ़ लाख यात्री प्रतिदिन कर रहे हैं यात्रा

वोल्वो,इलेक्ट्रिक,एसी की रहेंगी बसें

परिवहन निगम में आने वाली 200 बसों में 10 वोल्वो, 10 इलेक्ट्रिक, 20 एसी, 80 छोटी व 80 बड़ी साधारण के साथ तीन स्लीपर एसी बस शामिल हैं। इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाने की योजना पर काम चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, वोल्वो व स्लीपर बसों को लंबी दूरी के लिए रखा जाएगा। इसमें काठमांडो की बस सेवा भी शामिल है।इलेक्ट्रिक बसें 200 किलोमीटर क्षेत्र में चलाई जाएंगी। 80 छोटी बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में और बड़ी 80 बसों को लोकल क्षेत्रों में चलाया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि रूट व किराए को लेकर तैयारी चल रही है। आने वाली बसें यात्रियों को जरूर लाभ देंगी।