
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठकों का दौर जारी है। 11, 12 एवं 13 जनवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि परिसर में महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल राम नाइक करेंगे। समापन कार्यक्रम 13 जनवरी को गोरखनाथ मंदिर के स्मृति भवन में आयोजित होगा।
मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने आयुक्त सभागार मे विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन हेतु गठित समितियों की बैठक करके तैयारियों व कार्यो की समीक्षा किया। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य कैम्प बना रहेगा साथ ही अग्निशमन के वाहन रहेंगे। इसके अतिरिक्त सी सी टी वी कैमरे भी लगाये जाएंगे। उन्होने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर ममता शंकर जी के नृत्य, वन्दना एवं विभिन्न स्कूलों के लगभग 600 छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की जायेगी।
विभिन्न प्रतियोगिताएं भी महिलाएं व बच्चों के लिए
गोरखपुर महोत्सव के के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ में डिबेट, क्विज कम्पटीशन, निबंध लेखन, चेसमेट, पेंटिंग कम्पटीशन, टैलेण्ड हण्ट, विज्ञान प्रदर्शिनी के साथ-साथ वूमेन ईवेन्ट के अन्तर्गत स्कार्फ पेंटिंग कम्पटीशन, फोक नृत्य कम्पटीशन, ब्राइड्स आॅफ इण्डिया, तिरंगा सलाद सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।
खेल पर्यटन के दृष्टिगत बैंडमिन्टन, कबड्डी, वालीबाॅल, कुश्ती, रेसलिंग आदि का आयोजन क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित है। शूटिंग कम्पटीशन आरपीएसएफ शूटिंग रेंज मंे, बाल फिल्म महोत्सव का भी आयोजन एसआरएस माॅल में आयोजित किया जा रहा है।
हाफ मैराथन, ग्लाईडिंग भी होगा महोत्सव का हिस्सा
गोरखपुर महोत्सव में हाॅफ मैराथन के साथ-साथ चम्पा देवी पार्क में मैरामोटर ग्लाईडिंग एवं हाॅट एयर बैलूनिंग का आयोजन किया जा रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालीवुड कलाकार जमाएंगे रंग
गोरखपुर महोत्सव-2018 के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे स्थानीय कलाकारों से सजा हुआ लोकरंग, सुरभि सिंह द्वारा कथक बैले व कथक समूह नृत्य, संगीतकार गायक शंकर महादेवन की प्रस्तृति की जायेगी। 12 जनवरी को दीक्षा भवन में गोरखपुर के भूत, वर्तमान एवं भविष्य में समेकित विकास के दृष्टिगत मंथन कार्यक्रम आयोजन होगा साथ ही स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस के अवसर पर दीक्षा भवन में ही स्वामी विवेकानन्द से सम्बन्धित नाट्य प्रस्तुतीकरण रंगकर्मी द्वारा भी किया जायेगा। इसके अतिरिक्त उत्तर-मध्य सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा लोक कलाओं के लोक नृत्य एवं स्थानीय कलाकारों से सजा हुआ सबरंग प्रस्तुतीकरण के साथ-साथ सोन चिर्रैया संस्थान के बैनर तले मालिनी अवस्थी की अवधी लोक गायन व भोजपुरी कलाकार रवि किशन द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। 13 जनवरी को स्थानीय कलाकारों के सबरंग की प्रस्तुती के साथ-साथ ललित पंडित, शान, भूमि त्रिवेदी, अनुराधा पौडवाल के कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा।
शिल्प प्रदर्शनी का भी आयोजन
आयुक्त ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिरिक्त गोरखपुर महोत्सव-2018 के दौरान 11 से 17 जनवरी 2018 तक शिल्प पर्यटन विकास के दृष्टिगत भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों व उत्तर प्रदेश से शिल्पियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प का उत्कृष्ट शिल्प प्रदर्शन शिल्प मेले में किया जायेगा, इसके अतिरिक्त महायोगी गोरक्षनाथ एवं स्वामी विवेकानन्द के प्रर्दशनी के साथ-साथ पुस्तक मेला, कृषि विभाग, खाद्य व रसद संरक्षण, फल, फूल एवं अन्य जनहित से सम्बन्धित विभागों द्वारा भव्य प्रदर्शिनी का आयोजन भी किया जा रहा है। शिल्प मेला अवधि के दौरान आगन्तुक पर्यटकों के दृष्टिगत शिल्प मेला स्थल पर निर्मित स्टेज पर दिनांक 15, 16 एवं 17 जनवरी को स्थानीय कलाकारों का गायन व लोक नृत्य की भी प्रस्तुतीकरण की जायेंगी।
शहर और सड़कों को तीन दिनों तक दुल्हन की तरह सजाया जाएगा
मंडलायुक्त ने जनपद के उद्यमी एवं व्यापारियों के साथ बैठक करके गोरखपुर महोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों एवं व्यापारी मण्डी तथा प्रतिष्ठानों को सजावट एवं लाइटिंग आदि पर विचार से चर्चा की।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी इस महोत्सव में अपनी सक्रिय सहभागिता कर और कार्यक्रम स्थल तक आने वाले हर रास्ते व प्रतिष्ठानों में अच्छी सजावट और लाइनिंग कराने का उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश दिया कि महोत्सव के दौरान शहर में 24 घण्टे बिजली प्राप्त हो।
ये रहे मुख्य रूप से मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह, सी.ई.ओ. गीडा हर्षिता माथुर, अपर आयुक्त प्रशासन संजय सिह, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह सहित विद्युत, मनोरंजन, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Published on:
06 Jan 2018 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
