7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर की मुस्लिम महिलाओं ने कहा मुल्क बचाओ, कैब व एनआरसी हटाओ

एनआरसी व कैब के विरोध में मुखर हैं मुस्लिम महिलाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 16 Dec 2019, 11:02 AM IST

गोरखपुर की मुस्लिम महिलाओं ने कहा मुल्क बचाओ, कैब व एनआरसी हटाओ

गोरखपुर की मुस्लिम महिलाओं ने कहा मुल्क बचाओ, कैब व एनआरसी हटाओ

फैजाने औलिया-ए-किराम कमेटी की ओर से बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर के पास रविवार को महिलाओं का जलसा-ए-गौसुलवरा हुआ। जिसमें करीब 250 महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर नागरिकता संशोधन बिल व एनआरसी का बायकॉट किया। हाथों में पोस्टर लेकर कहा कि मुल्क बचाओ, कैब व एनआरसी हटाओ। इससे कौम व मिल्लत का ही नहीं बल्कि पूरे मुल्क का नुकसान है।

Read this also: गोरखपुर में cabNRC को लेकर फूटा मुसलमानों का गुस्सा, लोग सड़कों पर उतरे

मुख्य वक्ता आलिमा नाजिश फातिमा ने कहा कि इंसान को हर वकत इल्म हासिल करने की कोशिश करते रहना चाहिए। इल्म की अहमियत के साथ अल्लाह ने उलेमा-ए-किराम के मुताल्लिक यह ऐलान फरमा दिया कि अल्लाह से उसके बंदों में से वही लोग डरते हैं जो इल्म रखते हैं। दीन के इल्म से ही दोनों जहां में बुलंद व आला मकाम मिलेगा।
इस जलसा को कासिफा बानो, आलिमा गाजिया खानम, फहमीदा खातून, आलिमा नौशीन फातिमा ने भी संबोधित किया।
इस दौरान आलिमा शमीना जबी, मेहनाज फातिमा, नौशीन, कहकशां बानो, साबरीन फातिमा, सैयद शबनम खातून, नूर सबा, जमीला परवीन, रईसुन निशा, रफीकुन निशा, अकबरी खातून, नूरुस्सबा, अंजुम बानो सहित सैकड़ो महिलाएं शामिल हुईं।

Read this also:PAN को AADHAR से एक क्लिक में करें लिंक, अपनाएं यह आसान प्रक्रिया