6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAN को AADHAR से एक क्लिक में करें लिंक, अपनाएं यह आसान प्रक्रिया

घर बैठे कर सकते हैं आधार-पैन लिंक इस तरह स्टेटस भी चेक कर सकते
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 14 Dec 2019, 1:35 PM IST

,,

link aadhar to the pan card

डिजिटल इंडिया में सबकुछ आॅनलाइन हो रहा है। आज के इस युग में डिजिटल पहचान के लिए आधार व पैन का होना अत्यावश्यक है। सरकार ने पैन व आधार की तमाम जगहों पर अनिवार्यता तो की ही है साथ ही दोनों को एक दूसरे से लिंक करने का भी प्राविधान किया है। भारत सरकार ने पैन के लिए आधार लिंक करना अनिवार्य करने निर्णय लिया है। सरकार के फरमान के अनुसार 1 जनवरी से इनकम टैक्स रिटर्न भरने, किसी प्रकार का लोन लेने के लिए दोनों का लिंक होना जरूरी है। हालांकि, इस प्रक्रिया को आप घर बैठे पूरा कर सकते हैं साथ ही स्टेटस भी देख सकते हैं कि पैन व आधार जुड़े हुए हैं कि नहीं।

Read this also: नए साल में देश का सबसे बड़ा ग्रामीण बैंक आ जाएगा अस्तित्व में, 2050 शाखाएं एक साथ करेंगी काम

इस तरह आप जोड़ सकते हैं अपने पैन कार्ड को आधार से

- सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर क्लिक करें।

- बाईं ओर कई आइकन दिखेंगे। इसमें आपको लिंक आधार Link Aadhar के विकल्प पर क्लिक करना होगा

- अगर अपना अकाउंट नहीं बनाएं हैं तो आप यहीं पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

- फिर लाॅगिन करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमें अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं।

- फिर आधार लिंक का विकल्प चयन करें

- यहां आधार कार्ड की जानकारी एंटर करने के साथ कैप्चा कोड भरें। फिर लिंक आधार के विकल्प पर क्लिक करें

इस तरह करें स्टेटस चेक

इसके लिए भी आपको पहले की तरह पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर क्लिक करें। बाईं तरफ जो विकल्प दिखेंगे उसमें आपको लिंक आधार पर क्लिक करना होगा। फिर स्टेटस देखने के लिए आप क्लिक हियर पर क्लिक करें। नया विंडो खुलेगा। वहां पर पैन और आधार की डिटेल्स भरें। अपना स्टेटस चेक कर लें। यहां आप जान सकेंगे कि आपका आधार पैन से जुड़ा है अथवा नहीं।

Read this also: डेढ़ सौ साल बाद भी पटाखा की आवाज पर चलती है ट्रेन