पुलिस की आंखों में धूल झोंककर साधू की वेश में रह रहा कुख्यात पच्चीस हजारिया इनामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के कई मामलों में बांछित यह इनामिया पुलिसवालों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर करीब नौ साल पहले फरार हुआ था। तभी से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस से बचने के लिए साधू बनकर बिहार, नेपाल सहित यूपी के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर यह रह रहा था। गोरखपुर के पिपराईच रेलवे स्टेशन पर इसके होने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और इसे एक कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।