
jinnah
गोरखपुर। आजादी के कई दशकों बाद एक बार फिर जिन्ना भारत में सबसे बड़ी बहस का हिस्सा बन चुके हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ भवन में लगी उनकी फोटो का विवाद एक राजनैतिक मुद्दा बन चुका है। बीजेपी के अलावा अन्य राजनैतिक दल भी इस विवाद में कूद चुके हैं। कर्नाटक में प्रचार के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद उनके गढ़ गोरखपुर में लोकसभा उपचुनाव जीतकर तीन दशकों के मजबूत किले को फतह करने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद प्रवीण निषाद ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है।
सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि बीजेपी जिन्ना को आगे कर सांप्रदायिक तनाव में देश को झोंकना चाहती है। 2019 में कोई मुद्दा उसके पास नहीं है। पांच साल में जनता ने देख लिया है। ऐसे में वह देश में दंगा कराने पर आमादा है।
सपा सांसद ने कहा कि आजादी दिलाने में नेहरू, गांधी जैसे जिन्ना का भी योगदान रहा है। इसको नकारा नहीं जा सकता है। जिन्ना के नाम पर बीजेपी की राजनीति कर रही है यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी का योगदान भारत को आजाद कराने में जितना था, उतना ही योगदान मोहम्मद अली जिंन्ना का भी रहा है। आज इस देश में वर्गीकरण हो गया है। जाति और धर्म के नाम पर बंटवारा किया जा रहा है। मुस्लिम भाई भी इस देश के निवासी हैं। जितना योगदान हिंदू धर्म के लोगों का इस देश को आजाद करने का है उतना ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का भी रहा है। बीजेपी जाति वर्गीकरण करके सामुदायिक दंगे कराना चाह रही है जिससे उसका फायदा हो, पर वह ऐसा नहीं होने देंगे।
बता दें कि बीते दिनों भाजपा सांसद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगे मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर आपत्ति की थी। भाजपा सांसद की आपत्ति के बाद जिन्ना प्रकरण को लेकर बहस शुरू हो गया।
Published on:
04 May 2018 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
