
महाकुंभ स्नान के बाद घर लौट रहे गोरखपुर जिले के श्रद्धालुओं के साथ गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को बाएं साइड से ट्रक ने भीषण टक्कर मार दिया जिसके बाद लोग सड़क पर गिर गए उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार डंपर लोगों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। मृतकों में से सात गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के हरदीचक और एक गोरखपुर के ही खोराबार क्षेत्र के सूबा बाजार के रहने वाले थे।
शनिवार को हरदीचक गांव में जब एक साथ सात शव पहुंचे तो पूरे गांव में चीख पुकार से मातम पसर गया। यहां आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिए। इसी बीच एक अन्य घायल महिला सुभावती की भी मौत हो है। हादसे में हरदीचक निवासी अमर सिंह, नित्या, सुधा चौरसिया, सुरेंद्र गुप्ता, लीलावती, श्यामसुंदर, पुष्पा देवी और सुबा बाजार निवासी इसरावती देवी की मौत हो है।
शनिवार भोर में तीन बजे के करीब सभी मृतकों के शव गांव में पहुंचते ही हाहाकार मंच गया। ग्रामीण मौके पर डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि जब तक डीएम मौके पर नहीं पहुंचेंगे तब तक शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।ग्रामीण महाकुंभ हादसे में मारे गए लोगों के लिए घोषित मुआवजे की तरह ही इन लोगों के परिवारीजनों को भी मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
Updated on:
26 Oct 2025 07:01 pm
Published on:
01 Feb 2025 04:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
