11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्वान्चल के इस नेता को मिल सकती है यूपी कांग्रेस की कमान!

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का उत्तर प्रदेश पर है खास ध्यान, आधा दर्जन नाम हैं प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में

2 min read
Google source verification
congress

गोरखपुर। राजबब्बर के बाद यूपी कांग्रेस का कमान पूर्वान्चल के हाथ में आ सकता है। हालांकि, यह साफ हो चुका है कि अभी प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने इस्तीफा नहीं दिया है। फिर भी पूर्वान्चल के कई दिग्गज इस बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने की लाइन में लगे हुए हैं। सबसे तेजी से एक नाम उभर कर सामने आ रहा वह है कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू का।
अजय कुमार लल्लू कांग्रेस के सिंबल पर दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। बीजेपी की प्रचंड लहर में भी अजय लल्लू काफी अंतर से कुशीनगर जिले के तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। छात्र राजनीति से उभरे लल्लू जनता के बीच में रहने वाले नेता माने जाते हैं। लल्लू के नाम की चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि पिछले कई बार से पार्टी की वह महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे। अभी कुछ दिन पूर्व हुए गुजरात विधान सभा चुनाव में भी इनको तवज्जो मिला था। टिकट बंटवारे की स्क्रीनिंग कमेटी में रखा गया था।
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी को नए सिरे से गढ़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। पार्टी फिर से खड़ी होने के लिए जुझारू लोगों के हाथों में कमान देने की कोशिश में लगी हुई है। यूपी में संगठनात्मक मजबूती के लिए पार्टी ऐसे नेताओं को आगे करना चाहती है जो जनता से सीधे संवाद स्थापित कर सके।
राजनीति के जानकारों की माने तो 2019 का चुनाव कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। समाजवादी पार्टी, बसपा सहित छोटे दल एक साथ आकर गठबंधन कर रहे। कांग्रेस भी इस गठबंधन का हिस्सा होने के साथ अपने खोये वोट बैंक को पुनः संजोने की कोशिश में है। लोकसभा उपचुनाव में जमानत गंवा चुकी कांग्रेस के लिए यूपी में बेहतर प्रदर्शन करने लिए एक जुझारू नेतृत्व की जरूरत है। ऐसे में पार्टी के लिए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ऐसे चेहरे की दरकार है जो पार्टी में नए सिरे से जोश भर सके।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए ये इन नामों की भी चर्चा तेज

यूपी की कमान कांग्रेस अब राजबब्बर के बाद किसको सौंपेगी यह तो केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा लेकिन करीब आधा दर्जन नाम अभी से चर्चा में हैं। विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू के अलावा पूर्व विधान मंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद , पूर्व सांसद राजेश मिश्र सहित कई नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए लाइन में हैं।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग