ग्रेटर नोएडा. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा ब्लू मेट्रो लाइन के लिए केंद्र सरकार ने 687.62 करोड़ रुपये जारी कर दिए है। ये रुपये एनएमआरसी को जारी किए गए है। ताकि एक्वा ब्लू लाइन का जल्द से जल्द विस्तार हो सके। नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन में केंद्र और राज्य सरकार की 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी। इस मेट्रो परियोजना पर करीब 5503 करोड़ रुपये का खर्च आना है। इसमें 4850 करोड़ रुपये नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, केंद्र सरकार, यूपी और एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को देने है। अभी तक 3410 करोड़ रुपये इन विभागों से मिल चुके है।