
ग्रेटर नोएडा. जब मुनाफा चार गुना हो तो शराब माफिया शराब तस्करी के नायाब तरीके ईजाद करने से नहीं चूकते हैं। ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बिसरख की पुलिस ने शराब तस्करों के एक ऐसे ही गिरोह को पकड़ा है, जो कैंटर में गुप्त तहखाना बनाकर हरियाणा से शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार कर कैंटर में गुप्त तहखाने से शराब की 120 पेटिया बरामद की हैं। इन तस्करों का सरगना मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली मे खड़ा हरियाणा नंबर का कैंटर देखने में तो आम कैंटरों के समान ही नजर आता है, लेकिन कैंटर में शराब तस्करों ने एक ऐसा गुप्त तहखाना बना रखा है जो समान्यरूप से देखने में नजर नहीं आता है। लेकिन, कैंटर के नीचे इंजन के पास लगा ताला खोलने से इस गुप्त तहखाने का दरवाजा खुलजा सिम-सिम की तरह खुल जाता है। पुलिस ने इस कैंटर में बने गुप्त तहखाने से शराब की 120 पेटियां बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ बताया कि शराब तस्करों के सरगना के कहने पर इस तहखाने का निर्माण किया गया था।
नोएडा में आते ही चार गुना से अधिक हो जाती है कीमत
बता दें कि पुलिस ने इस खुफिया तहखाने से कुल 120 पेटी बरामद की है। एक पेटी में हरियाणा मार्का 48 बोतल हैं और एक बोतल की कीमत हरियाणा में मात्र 12 रुपए है। वहीं नोएडा में प्रवेश करते ही इसकी कीमत 50 रुपये हो जाती है, यानि 4 गुना से भी ज्यादा का मुनाफा। यही कारण है की शराब के तस्कर इस लाल परी के दीवाने हैं और इसकी तस्करी के रोज नए-नए तरीके ईजाद करते रहते हैं। लेकिन, अगर ये तस्कर डाल-डाल हैं तो नोएडा पुलिस पात-पात, हर बार इनके मंसूबों को विफल करने में कामयाब रहती है। नोएडा पुलिसकर्मी कैंटर की दीवारों को ठोक उससे निकलने वाली आवाज से पता कर लेते हैं कि कैंटर के किस भाग में शराब है और कौन-सा भाग खाली।
Published on:
09 Dec 2017 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
ग्रेटर नोएडा में सरेराह खूनी खेल: शादी से घर जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोलियां लगने से मौत

