ग्रेटर नोएडा. जारचा कोतवाली एरिया के छौलस गांव के एक खेत में एक सांड को गोली मार दी। सांड की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि होली पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। हालांकि पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए आस-पास के ग्रामीणों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए छौलस गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के सीनियर अफसर भी पूरे मामले में नजर रखे हुए है।