
ग्रेटर नोएडा। मुस्कराना एक आॅर्ट है। मॉडल्स, फैशन डिजाइनर जैसे प्रोफैशनल्स के लिए यह अहम है। कभी—कभी यह मुस्काराहट प्रफैशनल्स के लिए मुसीबत बनती है। प्रोफेशन के चलते मॉडल्स को न चाहते हुए भी मुस्कराना पड़ता है। वहीं बार-बार मुस्कराने से मॉडल्स को स्किन संबंधित दिक्कतें तक होती हैं। ऐसी ही कहानी कुछ इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे आॅटो एक्सपो की मॉडल्स की है।
आॅटो एक्सपो में मॉडल्स के साथ में फोटो खिंचाने और वाहनों के साथ में कैमरे में कैद करने वालों की कमी नहीं है। दिनभर में सैकड़ों लोगों के साथ में एक मॉडल को फोटो खीचाने के दौरान मुस्कराना पड़ता है। इसकी वजह से काफी दिक्कतें होती है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 9 सेे 14 फरवरी तक आॅटो एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो में 28 टू-च्हीलर, 14 फोर-व्हीलर और 9 कर्मिशयल वाहन कंपनियां हिस्सा ले रही है। कंपनी की तरफ सेे वाहनों के पास में मॉडल्स को खड़ा किया हुआ है।
आम लोग भी वाहनों के साथ-साथ मॉडल का फोटो भी शूट करना पंसद कर रहे है। कोई मॉडल्स के साथ में सेल्फी का क्रेजी है तो कोई वाहन के साथ में फोटो खीचता है। हालाकि आॅटो एक्सपो में प्रोफेशनल से लेकर स्टूडेंट्स तक भी मॉडलिंग कर रही है। इनमें फैशन डिजाइनर भी शामिल है।
मॉडल आकांक्षा वत्स बताती हैं कि एक ही पोज में बने रहना बहुत मुश्किल होता है। यहां तक कि लोग सेल्फी खींचने के दौरान टच करने की भी कोशिश करते हैं। मॉडल्स का काम काफी कठिनाई भरा होता है। फोटो शूट के दौरान सभी को स्माइल देनी होती है। यहां तक की दर्द स्किन में दर्द होने लगता है।
यह भी देखें- वेस्ट यूपी की बड़ी खबरों के लिए देखें पत्रिका टीवी
वंशिका अग्रवाल ने बताया कि कुछ अच्छेे लोग भी आते हैं, जबकि कुछ गलत हरकतें करते हैं। ऐसे में काफी दिक्कतें होती हैं। उन्होंने बताया कि मॉडल्स के साथ में फोटो खिंचाने के लिए आते हैं, फोटो न खिंचाने पर धमकी तक दे देते हैं। वंशिका बताती हैं कि उन्होंने हाफ गर्लफेंड में श्रद्धा कपूर के साथ में काम किया है। लेकिन कुछ गलत लोगोंं की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
Published on:
11 Feb 2018, 9:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.