3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Auto expo 2018:शाहरुख खान ने लोगों से की ये अपील

आॅटो एक्सपों में गाड़ी लांच करने पहुंचे शाहरुख खान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 9 Feb 2018, 11:11 AM IST

salman khan

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा में चल रहे 'ऑटो एक्सपो द मोटर शो 2018' वाहनों के नये जनरेशन मॉडल लांच किए जा रहे है। इन्हीं कारों को लांच करने से लेकर शोकेस के लिए बड़े अभिनेता आैर सुपरस्टार भी पहुंच रहे है। गुरुवार को भी यहां एक बड़ी कार कंपनी की कार लाॅचिंग के लिए किंग खान एक्टर शाहरुख खान भी पहुंचे। उन्होंने कार लाॅच करने के साथ ही लोगों से एक अपील भी की। जिसकों मानने पर उन्होंने लोगों से अच्छा महसूस होने की बात कहीं।

यह भी पढ़े-टेरर फंडिंग केस: लश्कर-ए-तैयबा के फाइनेंसर दो सर्राफा व्यापारी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=rqGzE6xkCsw

इस कंपनी की गाड़ियों को किंग खान ने किया लांच

ग्रेटर नोएडा के ऑटो एक्सपो में चल रहे मोटर शो के के दौरान गुरुवार को हुंडई के स्टॉल पर पहुंचे मशहूर एक्टर शाहरुख़ खान ने हुंडई की दो गाड़ियों को लांच किया। हुंडई ने इस मौके पर अपनी सभी गाड़ियों में सीएसआर स्तंभ के तहत गाड़ियों में पोट्रेवल कूड़ेदान की लांचिग। इस मौके पर शाहरुख खान का कहना था की अगर गाड़ियों में कूड़ेदान रहेगा तो तो सड़को पर गाड़ियों से फेंके जाने वाले कचरे में कमी आएगी और देश स्वच्छ बनेगा।जिसके चलते अब हुंडई ने अपनी सभी गाड़ियों में कूड़ेदान रखने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़े-खुश था वह उसके पेपर अच्छे हो रहे थे, आज परीक्षा देने घर से निकला, लेकिन...

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=YEaz6bAA8ZM

किंग खान ने लोगों से की ये अपील

हुंडर्इ कंपनी की कार लाॅचिंग के लिए आॅटो एक्सपो पहुंचे किंग खान ने पीएम के अभियान को आगे बढ़ाया। इस मौके पर उन्हाेंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा की भारत के स्वच्छ बनाये रखें। सड़क पर कूड़ा कचरा न डालें। साथ ही हुंडर्इ ने भी इस बार लांच की गर्इ अपनी गाड़ियों में एक बाॅक्स जोड़ा है। जिसमें कार सवार लोग गाड़ी से बाहर कचरा डालने की जगह उसमें डाल सकें। आैर सड़कों पर स्वच्छता बनी रहे।

यह भी पढ़े-Chocolate Day: अपनों को देंगे ये चॉकलेट तो सेहत रहेगी फिट

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=p6fFN5KSlBo&t=47s

लोगों को रोमांचित कर रही अभिनेताआें की मौजूदगी

आॅटो एक्सपो में कार व दोपहिया बनाने वाली कंपनियों ने करीब सौ नए उत्पाद पेश किए हैं, जिन्हें अगले एक महीने से दो वर्षों में बाजार में उतारने की योजना है। ऑटो एक्सपो में वाहनो को देखने के साथ अभिनेताआें की उपस्थिति लोगाें को रोमांचित कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार ऑटो एक्सपो में पहुंचे एक्टर शाहरुख खान स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों को जागरूक भी करते नजर आये।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश