6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी ने दिया 16 नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद

मालिक फाउंडेशन संस्था की तरफ से कराया गया था सामूहिक विवाह सम्मेलन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 23 Feb 2018, 12:35 PM IST

greater noida

ग्रेटर नोएडा. दादरी के आरजी गार्डन स्थित फार्म हाउस में गुरुवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह सम्मलेन मेंं 16 जोड़े एक—दूसरे के हो गए। पैसा के अभाव इन लड़कियो के परिवार वालं शादी नहीं कर पा रहे थे। शादी के लिए सामाजिक संगठन मलिक फाउंडेशन आगे आया और 6 गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराई। इस सामूहिक शादी में शामिल होने के लिए बसपा पार्टी के पक्षिम उत्तर प्रदेश के समसुद्दीन राईन भी पहुंचे और दूल्हे—दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें: फूलन देवी के हत्‍यारोपी राणा ने नहीं लिए दहेज के लिए 31 लाख रुपये, पूर्व बसपा विधायक की बेटी से की शादी
कुछ ऐसी ही समस्या से जुझ रहे 16 बेटियों के परिवार वालो को किसी भगवान की तरह उभरकर सामने आये मलिक फाउंडेशन संस्‍था से जुडे लोगो ने एक-एक जिम्‍मेदारी उठाने की ठानी थी। जिन्होंने 16 गरीब परिवार की बेटियों की शादी अपने जिम्मे लेते हुए फार्म हाउस बुक करने के बाद इन 16 बेटियों दहेज देने के लिए बाकायदा सामान खरीदा और खाने पीने की व्यवस्था की। साथ ही लड़की वे लड़के पक्ष के लोगो से अपने रिश्तेदारो को शादी में शामिल होने का निमन्त्रण दे दिया गया। ताकि धूम धाम से शादी की जा सके। जिसके चलते इस सामूहिक शादी में शामिल होने के लिए लगभग 1000 लोग बराती के रूप से सम्मलित हुए।

यह भी पढ़ें: इन माॅडल्स की खूबसूरती के पीछे की मेहनत जानकर सन्न रह जाएंगे!

एक तरफ जहां सभी विवाहितों को दहेज दिया गया, वहीं दावत का भी इंतजाम किया गया था। शादी में आये लोगो के लिए जहा खाने पीने की व्यवस्था की गयी थी। वहीं इन 16 शादियों को करवाने के लिए बाकायदा 16 मौलवी भी आये और पूरे रस्मों रिवाज के साथ में निकाह पढ़ा गया। एक तरफ जहा लड़की के परिवार वाले खुश है। वहीं लड़के पक्ष ने बताया कि बेहद खुश है।

यह भी पढ़ें: आंख मारने वाला प्रिया प्रकाश वारियर के वायरल वीडियो पर अभिभावकों ने जताई आपत्ति, कहा- स्कूलों में तुंरत बैन हो