ग्रेटर नोएडा. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा में एक कंपनी की नई यूनिट का उद्घाटन करने के इनवाइट किए गए है। प्रधानमंत्री के साथ-साथ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति आएंगे। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी है। रूट प्लान, ट्रैफिक व्यवस्था के अलावा एलआईयू व तमाम खुफिया एजेंसियों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी ने भी तैयारी करनी शुरू कर दी है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ बायर्स को फ्लैट की चाबी सौंपेंगे।