
याेगीराज में टोल प्लाजा पर दबंगों का गुंडाराज, कर्मचारियों से बदसलूकी कर बिना टैक्स चुकाए पास कराए वाहन
ग्रेटर नोएडा. दादरी कोतवाली क्षेत्र के कोट गांव के पास स्थित एनएचआई के टोल प्लाजा पर टोल टैक्स कर्मचारियों से दबंगों द्वारा बदसलूकी के साथ 4 वाहनों को बगैर टोल दिए ही पास कराने को मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दबंग कार चालक ने पहले तो टोट कर्मचारी से बदतमीजी की इसके बाद 4 वाहनों को बिना टोल दिए ही पास करा लिया। हालांकि दबंगों द्वारा टोल कर्मचारी के साथ बतमीजी की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस के आला अधिकारियो का कहना है की शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, एनएचआई के टोल प्लाजा पर तैनात टोल कर्मचारी के साथ बतमीजी कर रहे दबंग एक बड़ी कार में सवार हो कर आए थे और टोल कर्मचारी के टैक्स मांगने पर हंगामा करने लगे। कर्मचारी ने टैक्स देने के लिए दबाव डाला तो आरोपी कार चालक ने टोल टैक्स पर तैनात कर्मचारी से बदतमीजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने टोल कर्मचारी से गाली-गलौच भी की। इस दौरान दबंग गुंडई दिखाते हुए एक बाद एक चार गाड़ियों को बिना टैक्स दिए ही पास कराकर मौके से फरार हो गए।
हालांकि दबंगों की टोल टैक्स कर्मचारी के साथ की गई बदसलूकी की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि आए दिन किसी ने किस बात को लेकर दबंग टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट करते है और जबरन अपने वाहनों को बगैर टोल टैक्स दिए ही ले जाते हैं। आरोपियों के द्वारा की गई इस बदतमीजी के बाद पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
22 Jun 2018, 11:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.