यह पूरी घटना रेलवे गेट के फाटक पर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई। पीड़ित गेटकीपर ने मामले की शिकायत आरपीएफ प्रयाग राज डिविजन के अधिकारियों से की है लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद हमलावरों की पहचान नहीं हाे पाई। अब ऑल इंडिया ट्रैक मैन यूनियन मण्डल ने दोषियो पर सख्त कार्रवाही करने और रेलवे फाटक पर तैनात गेट कीपरो सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।