2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुत्ते की हत्या पर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस कर रही जांच

जिले में एक कुत्ते की हत्या के बाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। एक तरफ जहां आमतौर पर हत्या के बाद हत्यारोपी को पकड़ने में उदासीनता बरतती है वहीं अब उसी पुलिस को कुत्ते के हत्यारोपियों को पकड़ना होगा। पूरा मामला दिलचस्प है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 19 Nov 2021, 3:03 PM IST

dog_death.jpg

ग्रेटर नोएडा. कुत्ते की हत्या के मामले में एक सोसाइटी में रहने वाले लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। हालांकि मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। लेकिन कुत्ते की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से सोसाइटी के लोगों में रोष व्याप्त है। मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला का आरोप है कि सोसाइटी में रहने वाले कुछ लोगों ने कुत्ते को ऊंची इमारत से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें : तंत्र-मंत्र के चक्कर में ताई ने दी पांच साल के मासूम की बलि, खौफनाक वारदात सुन कांप जाएगी रूह

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क इलाके में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि सोसाइटी में रहने वाले कुछ लोगों ने एक कुत्ते की हत्या की है। सुरक्षा गार्ड ने सोसाइटी में पशुओं के कल्याण के लिए काम करने वाली समाजसेविका व अभिनेत्री तराना सिंह को इसकी जानकारी दी। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया है कि कुछ दिनों पहले ही कुत्ते की नसबंदी के लिए सर्जरी कराई गई थी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि जेपी अमन सोसाइटी में रहने वाली तराना सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सोसाइटी में रहने वाले कुछ लोगों ने कुत्ते को ऊंचाई से नीचे फेंक दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं सोसाइटी के लोगों ने पुलिस से अनुरोध किया है कि वे निष्पक्ष जांच का कार्रवाई करें। सोसाइटी पुलिस का इस मामले में सहयोग करेगी।

यह भी पढ़ें : पोस्टमार्टम हाउस में बदल गए दो बच्चों के शव, खुली पोल तो उड़े होश

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश