ग्रेटर नोएडा। जेवर में प्रथम राजकीय कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा किया। इसके बाद उन्होंने जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय खुलने से जेवर की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जेवर में इंटर कॉलेज की मांग विधानसभा में रखी गई थी और जल्द ही जेवरवासियों को इंटर कॉलेज का तोहफा भी मिल जाएगा।