
इस पूर्व मंत्री का पोता दर्द से कराहता रहा, परिजनों ने उठाया ये बड़ा कदम
ग्रेटर नोएडा। शहर के स्कूल बच्चों को पढ़ाने के बदले मोटी फीस तो वसूल रहे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा पर चुप्पी साध लेते हैं। यही कारण है कि आए दिन स्कूलों में कई तरह घटनाएं सामने आ रही है। अब ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल का सामने आया है जहां पूर्व मंत्री के पोते को चोट लगने से हाथ फ्रैक्चर हो गया।
बताया जा रहा है कि वह घंटे भर दर्द से करहाता रहा, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने करीब एक घंटे बाद परिजनों को यह सूचना दी कि बच्चे को हल्की-फुल्की चोट लगी है। वहीं परिजनों का आरोप है कि जब वह स्कूल पहुंचे तो प्रिसिंपल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद अब उन्होंने स्कूल प्रिसिंपल और स्कूल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
दरअसल, पूर्व मंत्री वेदराम भाटी के बेटा सुधीर अपने परिवार के साथ सेक्टर सिग्मा-4 स्थित रॉयल अपार्टमेंट में रहते हैं। उनका बेटा और पूर्व मंत्री का पोता ग्रेटर नोएडा के ही एक नामी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ता है। जिसे हाथ में फ्रेक्चर हो गया। बच्चे की मां नेहा भाटी का कहना है कि बुधवार को स्कूल में उनके बेटे को किसी ने धक्का मार दिया।
जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। चोट लगने के बाद वह घंटे भर दर्द से कहराता रहा। फिर भी स्कूल प्रबंधन ने हमें सूचना नहीं दी। काफी देर बाद हमें बताया गया कि बच्चे को मामूली चोट आई है। जिसके बाद हम स्कूल पहुंचे, जहां प्रिंसिपल ने भी दुर्व्यवहार किया। इस बाबत कासना थाना प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।.
Published on:
07 Sept 2018 03:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
