नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के मामलों में रेकॉर्ड उछाल आया है। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने बीते 24 घंटे कोरोना संक्रमण के जो जारी आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार इस साल कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 97 मामले सामने आए हैं। जिसके कारण कुल मरीजों की संख्या 26481 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमित 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन से 36 मरीज स्वस्थ हुए। इस बीच पुलिस कमिश्नर एवं उनकी धर्मपत्नी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई गई।