नोएडा। शरीर को नीरोग बनाने और आलस्य को दूर करने के लिए डॉक्टर रोज नहाने की सलाह देते हैं। इसे साफ-सफाई और बेहतर स्वास्थ्य से जोड़कर इसलिए भी देखा जाता है क्योंकि नहाने से शरीर से डेड सेल्स, पसीना और बैक्टीरिया हट जाता है। वहीं आयुर्वेद में भी रोज नहाने के कई फायदे बताए गए हैं। नोएडा के सेक्टर-135 में आयुर्वेदिक सेंटर चलाने वाले डॉ एस.डी त्यागी बताते हैं कि नहाने के बहुुत से लाभ हैं। लोगों को हर रोज स्नान करना चाहिए और इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखते हुए शरीर को तंदरुस्त व स्ट्रेस फ्री बनाया जा सकता है।