26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की ने फ्रेंडशिप का प्रपोजल ठुकराया तो सनकी आशिक ने गला दबाकर की हत्या

Highlights - सूरजपुर में 8 फरवरी को 16 वर्षीय लड़की की हत्या मामले का खुलासा - पड़ोस में रहने वाले युवक ने एकतरफा प्यार में दिया था अंजाम - पुुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Feb 2021, 12:28 PM IST

greater-noida2.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा. सूरजपुर कस्बे में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की की आठ फरवरी को हुई हत्या का खुलासा करते हुए कोतवाली सूरजपुर पुलिस ने उसके सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है, जो उसके पड़ोस में रहता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने किशोरी के सामने फ्रेंडशिप करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे किशाेरी ने ठुकरा दिया था। इससे गुस्साए सनकी ने किशोरी की गला घोटकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में एक सिपाही समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिसकर्मियों में शोक की लहर

डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया की हत्या जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। पुलिस की छानबीन में पता चला कि लड़की के पड़ोस में तीन युवक भी किराए पर कमरा लेकर रहते थे। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो पुलिस को इनमें से एक युवक की बातों पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, जिसके बाद के बाद घटना का खुलासा हुआ और आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।

डीसीपी ने बताया की कन्नौज का रहने वाले दलित परिवार की 16 वर्षीय लड़की की आठ फरवरी को हत्या कर दी गई थी। किशोरी का शव उनके मकान में ऊपर खाली पड़े कमरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की हत्या गला दबाकर की गई थी। इस मामले में परिजनों का कहना है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या की थी। इस घटना में आरोपी का उसके एक अन्य साथी ने भी साथ दिया। डीसीपी ने बताया कि दुष्कर्म की बात सामने आने पर स्लाइड बनवाकर लैब भेजी गई है। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर रेप की धारा बढ़ा दी जाएगी। दूसरे आरोपी के घटना में शामिल होने के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम सुनील यादव है। सुनील ने पुलिस को बताया कि उसने किशोरी के सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने ठुकरा दिया। इसी बीच उसने किसी अन्य युवक के साथ उसे बात करते हुए देखा था। इस पर वह आपा खो बैठा और उसकी गला दबाकर हत्या के बाद फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- खेत में युवक को इस हालत में देख निकल गई लोगों की चीख, तुरंत पहुंची पुलिस फोर्स

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग