1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिडिल क्लास की महिलाएं होती थीं इनके निशाने पर, पुलिस ने किया पर्दाफाश

दिल्ली-एनसीआर में लूट और दुष्कर्म करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 12 May 2018, 10:51 AM IST

Greater Noida

ग्रेटर नोएडा। पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखा कर आए दिन दिल्ली एनसीआर में लूट और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहे एक गिरोह का ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों के पास से तमंचा, बाइक, सोने के जेवरात और नकदी बरामद की है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों के बाकी साथियो की जानकारी करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :आजम खान का योगी सरकार पर तंज-ये है राम राज्य की सरकार

यह भी पढ़ें : कैराना उपचुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ के साथ दिखे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, जानिए क्या है सच्चाई

पुलिस के मुताबिक कुछ महीने पहले जिले में महिलाओं के साथ लूट और रेप की घटनाएं हुई थीं। जिसके बाद से ही पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश में थी। बीती रात पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रजा उर्फ रजुआ उर्फ बिन्ना और अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछ-ताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालाकि इनका एक साथी अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: दिल्ली से हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 30 यात्री घायल, कई गंभीर

यह भी पढ़ें : योगी सरकार की पुलिस नशे में यह काम भी करती है, जानिए इस युवती से पूरा मामला...

पुलिस का कहना है कि इनके टारगेट पर लोअर मिडिल क्लास की महिलाएं रहती थीं।थे। खास कर महिलाओं को ये अपना निशाना बनाता थे। राह चलते या घर कॉलोनी के आस-पास तंमचा दिखा कर जेवरात की लूट करते थे। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा डीएसपी पीयूष कुमार का कहना है कि इनके उपर कई थानों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज है। इतना ही नहीं इन्होंने एक बुजुर्ग महिला के लूट का विरोध करने पर उसके साथ रेप की वारदात को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने ये भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त पीड़ित महिलाओं से कराई गई। वहीं आरोपियों के पास से पुलिस ने इनके पास से तमंचा, बाइक, सोने के जेवरात और नकदी बरामद की है।

यह भी पढ़ें :
आज भूलकर भी न खरीदें ये 8 वस्तुएं, नहीं तो बनेंगे शनि के कोप का भाजन

यह भी देखें : औरंगाबाद में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा , काई जगह टोडफोड और पथराव | Violence in Aurangabad

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश