3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लापता युवक की लाश, जिसकी हालत देखकर लोगों के हो गए रौंगटे खड़े, कमजोर दिल वाले न देंखे ये फोटो

लापता युवक की लाश, जिसकी हालत देखकर लोगों के हो गए रौंगटे खड़े, कमजोर दिल वाले न देंखे ये फोटो

2 min read
Google source verification
dead body news

ग्वालियर। तीन दिन से लापता लड़के का शव बंजारा खिरक के जंगल में पत्थर की खदान पर औंधे मुंह पड़ा मिला है। शुक्रवार को उसकी मां और भाई ने शव को तलाशा। लड़के के गले में साफी बंधी है, इसलिए परिजन उसकी हत्या होना बता रहे हैं। पुलिस उसे सुसाइड केस मान रही है।

मथुरा बाई निवासी कैट गांव, घाटीगांव ने बताया उसका दूसरा घर बंजारा खिरक में है। वहां रिश्तेदारी में शादी थी। इसलिए बेटे बिल्लो उर्फ दिनेश (14) पुत्र मुंशी आदिवासी ९ मई को बंजारा खिरक आया था। उसी दिन वहां से वापस कैट गांव लौट भी गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। तीन दिन से बेटे को ढूंढ रही थी। गुरुवार को चरवाहे ने उसे बताया बरबरी खदान पर लड़के का शव पड़ा है तो यहां आई। शव उसके बेटे बिल्लो का ही था। बिल्लो के गले में साफी का फंदा लगा था। आशंका है किसी ने उसकी हत्या की है।

यह भी पढ़ें : आसमान से आग हुई बरसना शुरू, गर्म हवाओं ने छुटाए पसीने, अस्पताल में पहुंचने लगे मरीज

शव की सूचना पर घाटीगांव पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्कॉवाड टीम को लेकर पहुंची। घाटीगांव टीआई टीमेश छारी आशंका है कि बिल्लो ने किसी बात से दुखी होकर सुसाइड किया है। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। फॉरेसिंक एक्सपर्ट डा. अखिलेश भार्गव का कहना है शुरुआती पड़ताल में मामला सुसाइड का लग रहा है।

यह भी पढ़ें : रिवाइज फंड लेकर सरकार को चूना लगाने की तैयारी, फंड खर्च, 8 साल में भी पूरे नहीं हुए काम

क्योंकि बिल्लो के गले में आधी फटी हुई साफी का टुकड़ा बंधा था, साफी का बाकी हिस्सा वहीं बबूल के पेड़ पर मोटी टहनी से बंधा था। शव भी करीब तीन दिन पुराना है। आशंका है बिल्लो ने यहां आकर फांसी लगाई है, दो दिन टंगे रहने पर शव फूल गया। साफी का फंदा उसका वजन सहन नहीं कर सका तो साफी बीच में फट गई। इससे शव औंधे मुंह गिरा है।

breaking : प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सिंधिया पर साधा निशाना,कमलनाथ को लेकर भी दिया बड़ा बयान

नाश्ता करते वक्त बुजुर्ग को आया चक्कर, मौत
ग्वालियर। माधव डिस्पेंसरी के पास नाश्ता कर रहा बुजुर्ग चक्कर खाकर गिर पड़ा। घरवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने नब्ज देखी तो उसकी मौत हो चुकी थी। कंपू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गणेशपुरा बिजौली निवासी मातादीन जाटव (65) शुक्रवार को इलाज कराने माधव डिस्पेंसरी आया था। भूख लगने पर दुकान पर नाश्ता करने लगा। अचानक चक्कर खाकर वह गिर पड़ा। उसे गिरता देख आसपास के लोगों ने उठाया तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। कुछ देर बाद घरवाले भी आ गए। मातादीन को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वह दम तोड़ चुके थे। पुलिस को खबर मिली तो मौके पर पहुंची। शव को पीएम भेजकर मर्ग कायम किया।


11 साल के लड़के ने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास
ग्वालियर ञ्च पत्रिका. ६ साल की नादान लड़की के साथ 11 साल के पड़ोसी ने दुष्कर्म की कोशिश कर डाली। लड़की मां पड़ोसी परिवार से शिकायत करने गई तो लड़के के परिजन ने उसे चुप रहने के लिए धमकाया। तब पीडि़ता ने थाने आकर पुलिस से शिकायत की। बहोड़ापुर टीआई राघवेन्द्र सिंह तोमर ने बताया किशनबाग में 6 साल की लड़की के साथ पड़ोसी का 11 साल का बेटा खेल रहा था। उस दौरान लड़के ने नादान लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की की मां ने हरकत देख ली, तो लड़के को पकड़ कर उसके घर ले गई। परिजन को घटना बताई। लेकिन मामला और तूल पकड़ गया। लड़के परिजन चाहते थे पड़ोसन चुप रहे।