दरअसल हार्इटेक सिटी ग्रेटर नोएडा के दनकौर सिटी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति का अपनी पत्नी से पिछले करीब 6 महीने से विवाद चला आ रहा है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति के अन्य महिलाओं से संबंध हैं।वह रातभर महिलाआें से सोशल साइट्स के माध्यम से फोन पर बात आै चैटिंग करता है। जिसके चलते ही दोनों के बीच यह विवाद चल रहा है। वहीं, पति का भी आरोप है कि उसकी पत्नी के अन्य किसी से संबंध है। जिसके चलते उसने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। सोमवार को महिला को घर मेें सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जानकारी मिली।इस पर वह सीधी थाने में पति के खिलाफ जासूसी करने की शिकायत लेकर दनकौर कोतवाली पहुंच गर्इ। यहां महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने पति की इस हरकत विरोध किया। तो उसे घर से जबरन निकाल दिया है।