3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाम छलकाने से पहले हो जाएं सावधान, कहीं पी तो नहीं रहे मिलावटी शराब, आबकारी ने किया बड़ा पर्दाफाश

मिलावटी शराब बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार। सरकारी ठेके पर बेची जा रही थी मिलावटी शराब। ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 में स्थित एक मकान चल रही थी फैक्ट्री।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 28 Aug 2021, 3:45 PM IST

world_whisky_day_2021.png

World Whisky Day 2021: Why World Whiskey Day is celebrated, know its importance and history

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस और आबकारी विभाग ने अल्फा-2 सेक्टर में स्थित एक मकान छापा मारकर अवैध रूप से मिलावटी शराब बनाने की चल रही फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। मौके से पुलिस ने 11 पेटी मिलावटी शराब, ढक्कन तथा रैपर, मिलावटी शराब बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मकोड़ा गांव में स्थित देसी शराब के ठेके के मालिक भी शामिल है, जहाँ से इस मिलावटी शराब को बेचा जाता था।

पुलिस कि गिरफ्त में आए मनोज जोशी पुत्र भगवत प्रसाद जोशी, सुहेल पुत्र मेराजुद्दीन, अभिषेक पुत्र हरपाल और गोविन्द पुत्र मनवीर सिंह को मेरठ सर्विलांस टीम की सूचना पर बीटा-2 पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी में मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी का चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में मनोज जोशी मकोड़ा गांव में स्थित देसी शराब के ठेके का मालिक है और अभिषेक उसके ठेके पर सेल्समैन का काम करता है, जबकि छोटू, राहुल पांचाल, सुनील मौके से फरार होने में सफल रहे जिनकी पुलिस कि तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: ओवैसी की पार्टी AIMIM से पार्षद की गोलियों से भूनकर हत्या, कुछ ही दूरी पर थी चौकी

एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि मकोड़ा गांव स्थित शराब के सरकारी ठेके पर मिलावटी शराब बेचने का मामला सामने आया है। यह मिलावटी शराब सेक्टर अल्फा-1 स्थित मकान में तैयार की जाती थी। मेरठ सर्विलांस टीम की सूचना पर बीटा-2 पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी में मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है।

एडीसीपी ने बताया कि मेरठ सर्विलांस की टीम ने सूचना दी कि सेक्टर अल्फा-1 स्थित एक मकान में मिलावटी शराब तैयार की जाती है। इस मिलावटी शराब को ग्रेटर नोएडा के मकोड़ा गांव स्थित सरकारी शराब के ठेके पर बेचा जाता है। इस सूचना पर मेरठ सर्विलांस की टीम, बीटा दो कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सेक्टर अल्फा-1 स्थित मकान पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके से मिलावटी शराब, शराब बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने मौके से 456 पव्वे मिलावटी देसी शराब, आधा ड्रम मिलावटी शराब, 710 ढक्कन, 1056 लेवल (रेपर) सात किलो यूरिया, 72 पव्वे खाली, 21 खाली पेटी और 16700 रुपये नकद बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे की अमर्यादित टिप्पणी पर थाने पहुंची कानपुर मेयर, ये रहा पूरा मामला

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ती शराब लाकर उसमें मिलावट कर देसी शराब तैयार करते थे। इसके बाद उसे पव्वे में भरकर उसके ऊपर उत्तर प्रदेश का टैग लगाकर ठेके पर बेचते थे। आरोपी मोटा मुनाफा ले रहे थे। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि ठेके का मालिक मनोज जोशी पूर्व में भी बिजनौर से शराब के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश