एसएसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि जिस दिन माला गायब हुई थी, उसी दिन से उसके घर से एक मोबाइल भी गायब हुआ था। पुलिस ने उसे सर्विलांस पर लगाया था। घटना के 5 माह के बाद वह मोबाइल एक्टीवेट हो गया। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया तो वह माला के घर के ऊपर किराएदार ऋतु के पिता के पास निकला। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने मोबाइल दिया है। पुलिस ने जब ऋतु और उसके पति सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला साफ हो गया। माला के परिजनो को इस बात से खुशी है पुलिस ने इस मामले कि जांच पूरे प्रफोशनल ढंग से कि जिससे आरोपी पकड़े गए लेकिन इस बात का अफसोस है। माला के पति शिवम पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पति शिवम इस हत्या में शामिल नहीं था।