जिम्स के डायरेक्टर, सीएमओ व अन्य अधिकारी सहित जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ कोरोना को लेकर एक समीक्षा बैठक करते चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस दौरान उन्होंने कहां की कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर हमें वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को भी बढ़ानी पड़ेगी। साथ ही टेस्टिंग की प्रक्रिया में और भी ज़्यादा तेजी देनी होगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कोरोना तेज़ी से बढ़ रहा है इसलिए लोगों को अब ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। सभी लोग मास्क लगाकर चलें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें और वोविड के सभी नियमों का पालन करें। उन्होंने वैक्सीन की डोज की कमी पर कहा कि वैक्सीन लगातार दी जा रही है कही भी कोई कमी नही है।