31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून फिर लौटा, अगले 7 दिन 27-28-29-30 और 31 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

देश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए 27-28-29-30 और 31 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 27 Jul 2025, 8:29 AM IST

climate change, Delhi NCR, Delhi Weather Forecast, downpour, drizzle, HeaT WAVE, heavy rainfall, Heavy rainfall alert June 2025, Heavy Rainfall Report, Hurricane, IMD, IMD latest rain forecast, IMD latest weather forecast, imd monsoon forecast, IMD weather bulletin, rain, rain forecast, rain radar, rain showers, rain today, rainfall, rainstorm, temperature, weather, Weather forecast, weather radar, winter storm warning,IMD Heavy Rain Alert, monsoon rain alert, weather forecast, weather update, Weather, weather today, Rain, IMD, मौसम, मौसम विभाग, आईएमडी, बारिश, अलर्ट

The Meteorological Department has predicted heavy rain for the next 7 days.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों तक देश के यूपी, उत्तराखंड और दिल्‍ली एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की नई सक्रियता से उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण, गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना समेत लगभग सभी हिस्सों में अगले 7 दिन तेज बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में वज्रपात और आंधी-तूफान का भी अलर्ट है।

इन शहरों में भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कोंकण और सौराष्ट्र: अगले 7 दिन रुक-रूककर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और विदर्भ में 27-28 जुलाई और फिर 30-31 जुलाई को कही-कहीं पर मूसलाधार बारिश
हो सकती है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, लक्षद्वीप में 29 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा में तेज़ हवा और कई जगह भारी बारिश की संभावना।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिन देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है। उत्तरपश्चिम, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न भागों में रुक-रुककर हल्की बारिश का भी सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने जनता को जरूरी सावधानियां बरतने और मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश