24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Greater Noida / घर में सो रहे व्यक्ति के पास पहुंचे बदमाश और तान दी पिस्तौल, फिर दिखा ऐसा नजारा, देखें वीडियो

घर में सो रहे व्यक्ति के पास पहुंचे बदमाश और तान दी पिस्तौल, फिर दिखा ऐसा नजारा, देखें वीडियो

मृतक महेंद्र का बेटा कपिल हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 Jan 2019, 2:16 PM IST

gun

घर में सो रहे व्यक्ति के पास पहुंची लोग और तान दी पिस्तौल, फिर दिखा ऐसा नजारा, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा। देवला गांव में रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि महेंद्र नाम का किसान रात को खाना खाकर अपने परिवार सहित घर में सोए हुए थे। शनिवार सुबह उनका लहूलुहान शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले को रंजिश के कारण की गई हत्या और प्रापर्टी कोण से भी पुलिस जांच कर रही है। आशंका है कि प्रापर्टी कब्जाने के मकसद से किसान की हत्या की गई है। मृतक महेंद्र का बेटा कपिल हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : फेसबुक पर सक्रिय है जेल में बंद यह कुख्यात, कर रहा है ऐसी पोस्ट, देखें वीडियो

दरअसल, किसान महेंद्र (50) अपने परिवार के साथ देवला गांव में रहता था। शुक्रवार रात वह अपने घर के बरामदे में सो रहा था। रात करीब दस बजे तीन बदमाश उनके घर की दीवार कूदकर अंदर घुसे और ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागीं, जिससे महेंद्र की मौत हो गई। घटना के दौरान महेंद्र के 95 वर्षीय पिता भी उनके बगल में सो रहे थे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बदमाश वहां से उनके बेटे की हत्या कर भाग निकले।

यह भी पढ़ें : पांचवीं पास मुन्ना गैंग मोबाइल फोन में करता था एेसा काम कि पकड़ने के बाद पुलिस अफसर भी चकरा गए, देखें वीडियो

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में पता चला है कि रंजिशन किसान महेंद्र की हत्या की गई है। महेंद्र का बेटा कपिल 2017 में देवला गांव में हुई वीरेंद्र की हत्या के मामले में जेल में बंद है। सीओ निशांक शर्मा कि किसान महेंद्र की चार बेटी व एक बेटा है। बेटा जेल में बंद है। चारों बेटी अविवाहित हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि महेंद्र के नाम कई करोड़ की प्रापर्टी है। ऐसे में प्रापर्टी कोण से भी पुलिस जांच कर रही है। आशंका है कि प्रापर्टी कब्जाने के मकसद से किसान की हत्या की गई है।