बुजुर्गों के साथ में आए दिन घरेलू हिंसा के मामले सामने आ रहे है। कई बार उम्र के तकाजे की वजह से बुजुर्ग पुलिस से शिकायत भी नहीं कर पाते है। वहीं शहरों में ऐसे भी काफी बुजुर्ग है, जिनकी संतान दूसरे राज्यों और विदेशों में जॉब कर रहे है। येे अकेले रहते है। साथ ही नौकर रख लेते है। कई बार नौकर लूटपाट कर बुजुर्गों की हत्या कर देते है। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि उम्र अधिक होेने की वजह से बुजुर्ग कोतवाली व चौकी में पुलिस से शिकायत नहीं कर पाते है। पुलिस से शिकायत न कर पाने की वजह से प्रताड़ना सहने को मजबूर होते है। वहीं अकेले रहने की वजह से क्राइम के शिकार भी होते है।