कोतवाली जारचा क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी दादरी प्लांट के कैंपस से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए डीजीएम सतीश कुमार सिंह का शव काफी तलाशने के बाद तालाब नुमा कूलिंग टावर से मिला। सतीश कुमार सिंह ने कूलिंग टावर में कूदकर अपनी जान दे दी थी। उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है, पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर उनकी पत्नी का आरोप है कि उन्होंने ऑफिस से दबाव के चलते ये आत्मघाती कदम उठाया है।