4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंख मारने वाला प्रिया प्रकाश वारियर के वायरल वीडियो पर अभिभावकों ने जताई आपत्ति, कहा- स्कूलों में तुंरत बैन हो

व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर स्कूली बच्चे एक-दूसरे को वीडियो कर रहे है शेयर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 18 Feb 2018, 6:37 PM IST

priya prakash

ग्रेटर नोएडा. देशभर में साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के वायरल वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है तो दूसरी तरफ नोएडा में कई अभिभावकों ने वायरल वीडियो पर आपत्ति जताई है। स्कूलों में पढ़ने वाले युवाओं के बीच में तेजी के साथ में वीडियो वायरल हुआ है। अभिभावकों की माने तो वीडियो अश्लील है। स्कूली ड्रेस में शूट वीडियो होने की वजह युवा इसे अधिक पंसद कर रहे है। अभिभावकों की माने तो उनके बच्चे भी स्कूलों में इस तरह की हरकत कर सकते है। स्कूलों में वायरल वीडियो को तुंरत बैन करने की मांग की है। प्रिया प्रकाश की वायरल वीडियो को लेकर हरियाणा शिक्षा विभाग ने कठोर कदम उठाया है। हरियाणा के फतेहाबाद शिक्षा विभाग ने वायरल वीडियो को स्कूलों में बैन कर दिया है। उधर यूपी सरकार ने आंख मटकानी वाली वायरल वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: इस सुपरहिट मूवी में काम कर चुकी यह लड़की नहीं बनना चाहती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, जानिए क्यों?

मलयालम अदाकारा प्रिया प्रकाश की अदाओं का देश के युवाओं पर जादू छाया हुआ है। मलयालम फिल्म उरु आदर लव का गाना मानिक्य मलाराया पूवी में प्रिया प्रकाश का आंख मटकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में प्रिया प्रकाश आंख मटकाती हुई दिखाई दे रही है। युवा भी इस वीडियो को काफी सर्च कर रहे है। लोग वायरल वीडियो में आंख मटकाने वाली हरकत को घिनौनी बता रहे है। स्कूली ड्रेस में दिखाए गए वीडियो को किशोर भी कााफी पंसद कर रहे है। अभिभावकों की माने तो उनके बच्चे भी स्कूलों में इस तरह की हरकत कर सकते है। स्कूली ड्रेस और वीडियो में क्लासरुम दिखाए जाने की वजह से संभावना अभिभावक अधिक मान रहे है।

यह भी पढ़ें: Auto expo 2018: अगर आप भी बनवाना चाहते है अपनी मनपसंद बाइक आैर कार , तो पढ़ें ये खबर

अभिभावक अमित पहलवान ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर युवाओं में काफी क्रेज है। यह वीडियो अश्लील है। वीडियो को देखकर युवा स्कूलों में इस तरह की हरकत कर सकते है। ऐसे में यह वायरल वीडियो बैन हो और स्कूलों में स्टूडेंट्स के देखने पर भी रोक लगनी चाहिए। वहीं अश्वनी कुमार का कहना है कि किशोरों के मन पर इस तरह की वीडियो को देखकर अधिक फर्क पड़ता है। स्कूल को ही लेकर वीडियो को शूट किया गया है। साथ ही सभी किरदार भी स्कूली ड्रेस में है। यह वजह भी युवाओं को वीडियो की तरफ खीच रही है। स्कूलों के साथ—साथ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर सरकार को रोक लगानी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्कूली ड्रेस में शूट किए गए वीडियो की वजह से युवाओं पर गलत असर पड़ सकता है। यह स्कूलों में तुंरत बैन होना चाहिए। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी बालकृष्ण मुकुंद ने बताया कि उन्हें वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। साथ ही सरकार की तरफ सेे अभी तक वीडियो को लेकर कोई निर्देश नहीं मिला है।


प्रिया प्रकाश की यह वीडियो हो रही है वायरल

यह है प्रिया प्रकाश

केरल की प्रिया बीकॉम फस्र्ट ईयर की छात्रा है। 18 वर्षीय प्रिया की मलयालम फिल्म उरु आदर लव का गाना मानिक्य मलाराया पूवी है। यह प्रिया की डेब्यू फिल्म और गाना वैलेंटाइन वीक से वायरल हुआ। उनकी यह मूवी 3 मार्च को रिलीज होगी। यह गाना वायरल होने के बाद में सोशल मीडिया इस्टाग्राम और फेसबुक पर सर्च किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश