उधर, सेक्टर 24 थाना पुलिस ने सेक्टर 35 मोरना चौकी के पास से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति का नाम सहदेव उर्फ अजय है जबकि इसके फरार साथी का नाम बाबू है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की निशानेदेही पर पुलिस ने होंडा सिविक, बेलिनो, ब्रिजा, वैगन आर, स्विफ्ट, मारुति ईको, एक टेंपो और तीन बाइक बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयोग होने वाले औजार और चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह लगभग 50 वाहन चोरी कर चुका है। आरोपी ने बताया कि वह चोरी के वाहनों को मेरठ ले जाकर उसका इंजन और चेसिस नंबर बदलकर, नकली कागज तैयार कर नागालैंड में ले जाकर बेच देता था।