
ग्रेटर नोएडा. नाॅलेज पार्क में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां पूर्व आैर वर्तमान प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर आपास में भिड़ गए। लोगों ने मामले की सूचना अपहरण की दे दी। अपहरण की सूचना मिलने पर जिले की पुलिस अलर्ट हो गर्इ। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए सूरजपुर के घंटा चौक से हिरासत में ले लिया।पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने मामला चौंकाने वाला सामने आया है। जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गर्इ।
घटना नाॅलेज पार्क कोतवाली एरिया के नाॅलेज पार्क की है। एक छात्रा नाॅलेज पार्क स्थित एक काॅलेज में पढ़ती है।नाॅलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने एक दोस्त के साथ आॅटो में जा रही थी। उसी दौरान कार सवार कुछ युवक आ गए। बताया गया है कि कार में सवार छात्रा का पूर्व प्रेमी था। पूर्व प्रेमी ने छात्रा को किसी आेर के साथ देखा तो उनके बीच मेंं विवाद हो गया। कार सवारों ने उसे आॅटो से उतार लिया। इसी खींचातानी को आस-पास के लोगों ने अपहरण समझ लिया आैर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर ग्रेटर नोएडा एरिया के कर्इ थानों की पुलिस अलर्ट हो गर्इ।
नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि वर्तमान आैर पूर्व प्रेमी के बीच में विवाद हुआ था।उन्होंने बताया कि दोनों के बीच में पहले खींचातानी हो गर्इ थी। बाद में उसने छात्रा को कार में खींचने का प्रयास किया था। वहीं आस-पास के लोगों ने उसे अपहरण समझ लिया। उन्होंने बताया कि कार को सूरजपुर के घंटा चौक से पकड़ लिया था। कार में चार युवक सवार थे। चारों ही इंजिनियरिंग के छात्र है। पूछताछ के दौरान दोनों के बीच में छात्रा का विवाद सामने आया है। उन्होंने बताया कि छात्रा की तहरीर पर कार्रवार्इ की जाएगी। अभी उन्हें कोर्इ तहरीर नही मिली है। अपहरण जैसा कोर्इ मामला सामने नहीं आया है।
Published on:
04 Apr 2018 08:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
