2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : भाजपा के इस केंद्रीय मंत्री से खफा हुए राजपूत, अमित शाह को पत्र लिखकर करेंगे शिकायत

-सांसद का ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध किया जा रहा है। -विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 16 Mar 2019, 6:18 PM IST

modi shah

भाजपा के इस केंद्रीय मंत्री से खफा हुए राजपूत, अमित शाह को पत्र लिखकर करेंगे शिकायत

ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही पार्टियों ने भी उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी हैं। जिसके चलते पार्टी नेताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच भाजपा के केंद्रीय मंत्री से लोग खफा नजर आ रहे हैं। जिसके चलते उनकी शिकायत भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से करने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद को काले झंडे दिखाने वालों पर हुई कार्रवाई तो विरोध में उतरी करणी सेना

दरअसल, गौतमबुद्ध नगर से सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा से राजपूत समाज के लोग खफा नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि लगातार सांसद का ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध किया जा रहा है। हाल ही में दनकौर स्थित मिर्जापुर में सासंद को प्रचार के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए। जिसके बाद विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने चाचा रामगोपाल को दिया बड़ा झटका, इस सीट से नहीं मिला टिकट

वहीं अब लोगों ने सांसद पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। राजपूत उत्थान समिति ने प्रेस कांफ्रेंस कर महेश शर्मा की शिकायत अमित शाह से करने की बात कही है। समिति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि महेश शर्मा राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर 40-50 गाड़ियों के काफिले के साथ चुनावी प्रचार कर रहे हैं, जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है। वह मंदिरों व स्कूलों में जनसभाएं कर रहे हैं। इसकी चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। साथ ही सांसद डॉ. महेश शर्मा की कार्यप्रणाली की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी पत्र भेजकर शिकायत की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश