Accident on eastern peripheral expressway : ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए दो सड़क हादसों में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो घायलों की हालत को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने एम्स के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में सामने आई तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। दो अलग-अलग हादसों में वाहनों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि उनके परखच्चे उड़ गए।