मलकपुर स्थित स्पोटर्स स्टेडियम में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल व 200 मीटर सिथेंटिक ट्रैक बनना प्रस्तावित है। लेकिन सालों से सरकार की तरफ से धन मिलने की वजह से मामला अधर में लटका हुआ है। स्टेडियम के निर्माण में तो सरकार ने लाखों रुपए खर्च किए, लेकिन ग्राउंड तक भी तैयार नहीं है। जिम के लिए जगह तैयार कर कमरा बना दिया। अभी तक जिम का सामान मुहैया नही कराया गया है। बजट में सरकार ने स्पोटर्स कॉलेज और स्टेडियमों की स्थापना व विकास के लिए 74 करोड़ दिए है। माना जा रहा है कि धन के लिए सालों से लटकी फाइल जल्द ही पास हो जाएगी और स्टेडियम के दिन संवर जाएंगे। दरअसल में अभी तक स्टेडियम में गडढें बने हुए है। यहां हर साल प्रशासन की तरफ से गेम्स का आयोजन भी कराया जाता है। क्रीडाधिकारी अनिता ने बताया कि अभी स्पोटर्स स्टेडियम में 40 से ज्यादा प्लेयर्स विभिन्न गेम्स की बारीकियां सीख रहे है। वहीं युवा कल्याण व खेल विभाग को भी बजट से फायदा होगा।