3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Greater Noida: महिला शराब तस्कर का यह वीडियो हुआ वायरल

Highlights- ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र की घटना- जेवर के सीओ बोले- स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज किया मुकदमा- वीडियो बनाने वाले युवक को दी अंजाम भुगतने की धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Oct 2019, 1:20 PM IST

greater-noida.jpg

ग्रेटर नोएडा. रबूपुरा में अवैध रूप से शराब के कारोबार को अंजाम देने वाले का एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिला शराब तस्कर की हरकतों से परेशान स्थानीय लोग काफी समय से पुलिस से इसकी शिकायत कर रहे थे और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज थे, जिसके चलते किसी ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। महिला शराब तस्कर की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई रबूपुरा पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- कोहरे का कहर: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर आपस में भिड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां, मच गयी चीख-पुकार

कैसे शराब माफिया खुलेआम शराब को एक खाली पड़े प्लॉट में छुपाकर रखते हैं और फिर शराब को लेकर चले जाते हैं। इसका नजारा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है। ये वीडियो रबूपुरा के मोहल्ला अम्बेडकर निवासी दबंग महिला सविता देवी का है। बताया जा रहा कि आरोपी महिला पिछले काफी समय से अवैध शराब का धंधा कर रही है। इससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग महिला की दबंगई के चलते पुलिस से शिकायत करने से डरते हैं।

पिछले कुछ दिनों से महिला शराब तस्कर की दबंगई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक खाली प्लॉट में रखी महिला की अवैध शराब की पेटियों को जब्त करने की बात कर रहे हैं। महिला वीडियो बना रहे युवक को वीडियो बनाने के लिए मना करती है। युवक जब वीडियो बनाना बंद नहीं करता तो महिला उसे धमकाती है और अंजाम भुगतने की धमकी देती है। जेवर के सीओ शरद चंद शर्मा के अनुसार, वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी महिला सविता देवी के खिलाफ अवैध शराब तस्करी का केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Greater Noida: दो लाख लोगों से अरबों रुपये ठगने वाला गिरफ्तार, घर से पकड़ा गया आरोपी- देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश