World dairy summit 2022 in Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित चार दिवसीय विश्व डेयरी समिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। पीएम मोदी ने जहां डेयरी सेक्टर को देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। वहीं, इस मौके पर केंद्रीय मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने घोषणा की कि डेयरी उद्योग को अब गोबर धन योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 1974 में अपने देश में विश्व डेयरी समिट हुई थी, तब हमारा दूध का प्रोडक्शन 23 मिलियन लीटर था और आज हम जब हम इस समिट का आयोजन कर रहे हैं, तब हमारा उत्पादन 220 मिलियन लीटर है। यानी बीते 48 साल में दूध के उत्पादन में 10 गुना वृद्धि हुई है। मौजूदा समय में हम दूध के उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।