
नई दिल्ली। इजरायली सैनिकों और फिलिस्तीनी नागरिकों के बीच खूनी संघर्ष का खेल अभी समाप्त भी नहीं हुआ था कि ग्वाटेमाला ने भी यरुशलम में अपना नया दूतावास खोल दिया है। बुधवार को ग्वाटेमाला ने इस विवादित शहर में अपना नया दूतावास को खोला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जिम्मी मोरल्स और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नीला और सफेद फीता काटकर दूतावास का औपचारिक उद्घाटन किया।
दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती: राष्ट्रपति मोरल्स
इस मौके पर ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जिम्मी मोरल्स ने कहा कि इजरायल और ग्वाटेमाला के दोस्ती काफी गहरी है। उन्हें आशा है कि अन्य देश भी इस प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे और अपने देश का दूतावास यरुशलम में खोलेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस उद्घाटन को दोनों देशों के बीच संबंधों में कुछ आसाधारण शुरुआत करार दिया और इसकी प्रशंसा की।
अमरीका ने सोमवार को खोला था दूतावास
आपको बता दें क अमरीका ने सोमवार को अमरीकी दूतावास को तेल अवीव से यरुशलम में शिफ्ट किया था। जिसके बाद से फिलिस्तीनी नागिरकों और इजरायली सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया था। इस खूनी संघर्ष में अब तक 60 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है जबकि 2500 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सोमवार को यरुशलम में अमरीकी दूतावास खोले जाने के बाद गाजा पट्टी में फिलिस्तीन के नागरिक अपना विरोध दर्ज कराने के लिए जमा होने लगे। देखते ही देखते करीब 35 हजार फिलिस्तीनी नागरिक इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। इस बीच इजरायली सैनिकों और फिलिस्तीनी नागरिकों के बीच हिंसक झड़प शुरु हो गया, जिसमें अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2500 सौ से अधिक घायल हो गए हैं।
Published on:
16 May 2018, 6:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.