10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरानी राष्ट्रपति ने अमरीका को बताया घुसपैठिया, कहा- उसके बिना भी हम परमाणु समझौते में रहेंगे

हसन रूहानी ने कहा कि अमरीका के बिना भी तेहरान अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं के साथ परमाणु सौदे में बना रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 9 May 2018, 1:41 PM IST

Hassan rouhani call US intruder says will continue nuclear deal anyway

तेहरान। अमरीका और ईरान के बीच तनातनी किसी से थमी नहीं है। मंगलवार को एक बार फिर से ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने एक बयान के जरिए ये साफ कर दिया कि वो अमरीका के बिना परमाणु समझौते में बने रहेंगे। हसन रूहानी ने कहा कि अमरीका के बिना भी तेहरान अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं के साथ परमाणु सौदे में बना रहेगा। रूहानी ने कहा, "इस वक्त परमाणु सौदा ईरान और पांच देशों के बीच है।"

अमरीका को बताया घुसपैठिया
ईरानी राष्ट्रपति ने अमरीकी राष्ट्रपति पर निशाना भी साधा है। हसन रूहानी ने कहा है, "मैं खुश हूं कि घुसपैठिए (अमेरिका) ने परमाणु सौदे से किनारा कर लिया है।" आपको बता दें कि अमरीका ने हाल ही में परमाणु सौदे से किनारा कर लिया था। रूहानी ने कहा, "ईरान ने साबित किया है कि वह अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध है।"उन्होंने कहा कि हमारे अनुभव ने दर्शाया है कि पिछले 40 सालों में अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताओं पर कभी खरा नहीं उतरा है।

परमाणु समझौता यूएन के द्वारा मंजूर अंतर्राष्ट्रीय समझौता है
उन्होंने कहा कि दरअसल, जनवरी 2016 में लागू होने के बाद से अमेरिका कभी भी अपने परमाणु सौदे के दायित्वों को लेकर बाध्य नहीं रहा। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि जेसीपीओए ईरान और अमेरिका के बीच का सौदा नहीं है बल्कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा मंजूर अंतर्राष्ट्रीय समझौता है। रूहानी ने कहा कि उन्होंने ईरानी विदेश मंत्री से यूरोपीय साझेदारों के साथ साथ चीन और रूस से सौदे के भविष्य से संबंधित उपायों पर बातचीत शुरू करने को कहा है।

परमाणु करार: ओबामा ने ट्रंप के फैसले को बताया 'बड़ी भूल'

परमाणु समझौते के जरिए विश्व शांति और सुरक्षा के लिए उठाए जाएंगे कदम
रूहानी ने कहा, "अब से हमें इस समझौते में बची बड़ी शक्तियों को देखना चाहिए कि वह कैसे इसका सामना करती हैं।" उन्होंने कहा कि अगर समझौता बरकरार रहता है तो हम विश्व शांति और सुरक्षा के लिए कदम उठा सकते हैं। रूहानी ने सोमवार को 2015 में हुए इस प्रसिद्ध परमाणु सौदे के तहत ईरान के हितों के संरक्षण में मदद के लिए अमेरिका को छोड़कर शामिल सभी देशों से आश्वासन की मांग की थी।